दिल दहला देने वाली घटना, बाजार में सरेआम हाथ-पैर और कान काटकर महिला की हत्या - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 4, 2022

दिल दहला देने वाली घटना, बाजार में सरेआम हाथ-पैर और कान काटकर महिला की हत्या

 

भागलपुर (मानवी मीडिया): बिहार के भागलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की बाजार में सरेआम धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बीच बाजार हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास शनिवार देर शाम की घटना है। नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी ने चाकू से वार कर वीभत्स तरीके घायल कर दिया था। पीछे से पहले उसके सिर पर वार किया। जब वो गिर गई तो फिर उसके हाथ काट डाले, इससे भी जी नहीं भरा तो उसके पैर काट डाले। मगर इस कातिल दरिेंदे पर खून सवार था, उसने महिला के कान को भी काट डाला।

वारदात को अंजाम देने बाद शकिल मियां नाम का शख्स वहां से भाग निकला। किसी तरह घरवालों तक सूचना पहुंची तो आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराए। महिला की हालत नाजुक देखते हुए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही जख्मी की मौत हो गई।

महिला के पति अशोक यादव का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था। कुछ दिनों पहले उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया क्योंकि वो अपराधी किस्म का आदमी थी। उनकी पत्नी पीरपैंती बाजार से पैदल घर आ रही थी तो उसने इसी का बदला लिया। रास्ते में उस पर हमला बोल दिया। अशोक यादव की मानें तो इसी बात को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है। वहीं, घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया है। जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी शकील मियां अब भी फरार है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post Top Ad