प्रतापगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला जानकर रह जाएंगे दंग - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 6, 2022

प्रतापगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला जानकर रह जाएंगे दंग

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मकान मालिक से लूडो के खेल में एक महिला ने खुद को दांव पर लगाया और हार गई। इसके बाद राजस्थान के जयपुर में मजदूरी करने वाले अपने पति को संदेश भेजा कि वह अब उसका चक्कर छोड़ दे। आकर लिखा-पढ़ी कर ले। पीड़ित पति ने पुलिस से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने इस व्यक्ति की पत्नी और दो बच्चों को अपने पास रख रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लूडो में हारने वाली महिला मूल रूप से अमेठी की रहने वाली ही ,प्रतापगढ़ के बेल्हा क्षेत्र में किराए के एक मकान में रहती है। महिला का पति पिछले 6 माह से जयपुर में मजदूरी कर रहा है। उसके भेजे पैसे से महिला मकान का भाड़ा और घर का अन्य खर्च चलाती थी। इस बीच उसे मकान मालिक के साथ लूडो खेलने की लत लग गई। यही लत आगे चल कर जुए में बदल गई। महिला लूडो के माध्यम से हार-जीत के लिए कभी पैसे तो कभी अन्य सामान दाँव पर लगाने लगी थी।

बताया जा रहा है कि जुए की लत में महिला धीरे-धीरे एक-एक सामान हारती रही। वो अपने सारे पैसे भी हार चुकी थी। एक दिन महिला ने मकान मालिक के आगे खुद को ही दांव पर लगा दिया। वो बाजी भी मकान मालिक ने जीत ली। इसके बाद महिला को उसकी बेटी सहित मकान मालिक ने अपने पास रख लिया। महिला के 2 बच्चे हैं जो मकान मालिक के ही पास हैं। कहा जा रहा है कि महिला के पति ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश भी की लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं है।

महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि पत्नी ने ही उसको फोन कर पर खुद के लूडो में हार जाने की जानकारी दी थी। अपनी शिकायत में पीड़ित पति ने लिखा है कि फोन पर उससे पत्नी ने प्रतापगढ़ आकर लिखा-पढ़ी करने के लिए कहा। साथ ही उसे धमकी देते हुए कहा है कि अगर हमारे चक्कर में पड़ोगे तो काट कर फेंक दिए जाओगे।

Post Top Ad