अभिनेता मनोज बाजपेयी कि मां का लंबी बीमारी के बाद निधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 8, 2022

अभिनेता मनोज बाजपेयी कि मां का लंबी बीमारी के बाद निधन

मुंबई (मानवी मीडिया): बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पद्मश्री मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। वहीं मां के निधन से मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार सदमे में है। अभिनेता की माता पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। गीता देवी की तबीयत अचानक से खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले काफी दिनों से उनका इलाज जारी था। लेकिन आज सुबह यानी गुरुवार को गीता देवी का निधन हो गया।

पिछले एक हफ्ते में गीता देवी का इलाज दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में हो रहा था। वहीं पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। मां के निधन से मनोज भी टूट गए हैं और इस दुख की घड़ी में परिवार को संभालने में लगे हुए हैं। वहीं मनोज की मां के निधन की सूचना अशोक पंडित ने ट्विट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!

Post Top Ad