पॉलिटेक्निक संस्थानो में बाजार की मांग के अनुसार नए कोर्स संचालित की जाय - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 30, 2022

पॉलिटेक्निक संस्थानो में बाजार की मांग के अनुसार नए कोर्स संचालित की जाय

 

लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्राविधिक शिक्षा   शिक्षा मंत्री  आशीष पटेल ने अपने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष  में विभागीय निर्माणधीन परियोजनाओ की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ डिप्लोमा और डिग्री सेक्टर के कार्यो के बजट की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट का पूरी तरह से इस्तेमाल किया जाय। शासन स्तर पर निर्माण संबंधित बजट प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 जनवरी 2023 तक प्राविधिक शिक्षा विभाग के संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए  प्राविधिक शिक्षा विभाग के संस्थानों के प्रधानाचार्य को पत्र भेजा जाय। 

      प्राविधिक शिक्षा मंत्री  आशीष पटेल ने निर्देश दिए कि बाजार की मांग के अनुसार नए कोर्स संचालित की जाय तथा  पॉलिटेक्निक संस्थानो के प्रधानाचार्य जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश दिलाया जाय। 

       बैठक में प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा कृपा शंकर सिंह, अन्नावि दिनेशकुमार सहित प्राविधिक शिक्षा के अधिकारिगण उपस्थित रहे।

Post Top Ad