कर्मचारियों को 80-80 लाख रुपए बोनस देकर चौंकाया बॉस हो तो ऐसी, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 13, 2022

कर्मचारियों को 80-80 लाख रुपए बोनस देकर चौंकाया बॉस हो तो ऐसी,

   

नई दिल्ली( मानवी मीडिया): एक महिला बॉस ने अपने कर्मचारियों को 80-80 लाख रुपए का बोनस देकर सबको हैरान कर दिया है। क्रिसमस के मौके पर उन्होंने एक मीटिंग के दौरान इस बोनस का ऐलान किया। महिला बॉस का नाम गीना राइनहार्ट हैं। ऑस्ट्रेलियाई अरबपति राइनहार्ट,  नाम की माइनिंग और एग्रीकल्चरल कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इस कंपनी को उनके पिता ने स्थापित किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, राइनहार्ट 34 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर शख्सियत हैं।

गीना राइनहार्ट ने हाल ही में अपनी एक कंपनी (Roy Hill) के 10 कर्मचारियों को अचानक से बोनस देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रत्येक को 82-82 लाख रुपये बोनस के रूप में दिए हैं। इसे ‘क्रिसमस बोनस’ बताया गया है।

हालांकि, इससे पहले राइनहार्ट ने अपने कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण घोषणा के लिए तैयार रहने के लिए कहा था। लेकिन तब उन्होंने बोनस देने या किसी अन्य प्रकार का सरप्राइज देने की बात नहीं कही थी। ऐसे में जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम बोनस में देने की बात कही तो कर्मचारी हैरान रह गए।

राइनहार्ट ने कंपनी की मीटिंग बुलाई और एकाएक कर्मचारियों के सामने कहा कि वो 10 नामों को बुलाने जा रही हैं। इन नामों को 100,000 डॉलर (करीब 82 लाख रुपये) का क्रिसमस बोनस प्राप्त होगा। ये सुनते ही लोग हैरान रह गए। बोनस पाने वालों में से एक कर्मचारी तो केवल तीन महीने पहले ही कंपनी में काम करने आया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राइनहार्ट की कंपनी ने पिछले 12 महीनों में 3.3 अरब डॉलर (190 अरब रुपये से अधिक) का मुनाफा कमाया है।

Post Top Ad