श्रद्धा की तरह तुम्हारे 70 टुकड़े करुंगा’, लिव-इन पार्टनर की महिला को धमकी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 3, 2022

श्रद्धा की तरह तुम्हारे 70 टुकड़े करुंगा’, लिव-इन पार्टनर की महिला को धमकी


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि इस बीच महाराष्ट्र में ऐसा ही एक नया मामला सामने आ गया। दरअसल, ओस्मानाबाद में रहे रहे लिव-इन पार्टनर ने अपनी महिला को 70 टुकड़े करने की धमकी दी है। उसने कहा कि आफताब ने तो श्रद्धा के केवल 35 टुकड़े ही किए थे, लेकिन वह 70 टुकड़े कर डालेगा। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान अरशद सलीम मलिक के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने हिन्दू युवक बनकर उससे प्यार का नाटक किया। फिर रेप के बाद अपनी असलियत दिखाई। जब उसे पता लगा कि वह मुस्लिम है तो उसने जान से मारने की धमकी दी है। वह जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने का दबाव भी बना रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला के अनुसार, उसके अब लिव-इन पार्टनर अरशद सलीम मलिक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया था और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करने से पहले घटना की वीडियो क्लिप के साथ उसे धमकी दी थी। महिला ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि जब वह पहली बार अरशद सलीम मलिक से मिली थी, तो उसने दावा किया था कि उसका नाम हर्षल माली है।

महिला के अनुसार, वे जुलाई 2021 से साथ रह रहे थे। वह पहले से शादीशुदा है लेकिन 2019 में एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत के बाद वह अरशद के करीब आई। साल 2017 में उसके पूर्व पति से उसे एक बच्चा भी है।

आरोपी ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और धुले के जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने इस वारदात का एक वीडियो भी बनाया था।

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने कई बार उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया, लेकिन आखिरकार जुलाई 2021 में वह अमलनेर आए और लिवइन में रहने लगे। इसके बाद आरोपी का असली नाम पता चला था। बाद में वह दोनों ओस्मानाबाद में रहने लगे।

पीड़िता ने आरोपी की असली पहचान सामने आने के बाद उसने जबरन उसका भी धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद आरोपी उसके बेटे का भी धर्मांतरण कराने की तैयारी में था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ही नहीं, उसके बाप ने भी उसके साथ यौनाचार किया था। इसके बाद इसी साल 26 अगस्त को उसे एक और बच्चा हुआ। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी ने उसका चेहरा बाइक के साइलेंसर से जलाने की कोशिश कर चुका है। इसी दौरान आरोपी ने उसके 70 टुकड़े करने की धमकी दी है।

Post Top Ad