600 वर्ष का इतिहास ,पहली बार इस्तीफा देने वाले पूर्व पोप का निधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 31, 2022

600 वर्ष का इतिहास ,पहली बार इस्तीफा देने वाले पूर्व पोप का निधन

 

वैटिकन सिटी (मानवी मीडिया): पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 2013 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 600 साल के इतिहास में वह इस्तीफा देने वाले पहले पोप थे। उनसे पहले सन 1415 में सिर्फ पोप ग्रेगरी 12वें थे जिन्होंने अपना इस्तीफा दिया था। कई दिनों से पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट की हालत बेहद गंभीर थी।

वेटिकन ने एक दिन पहले ही बताया था कि पोप की हालात स्थिर है। उन्होंने कमरे में निजी प्रार्थना सभा में हिस्सा भी लिया था। कहा गया था कि वह ठीक हैं और ठीक से आराम करने में भी सक्षम हैं, हालांकि पिछले कई दिनों से लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ चुकी थी। आज उनका निधन हो गया। 2013 तक वह पोप थे। पोप बेनेडिक्ट के बाद में पोप फ्रांसिस आए हैं जो वर्तमान में भी हैं। पोप बेनेडिक्ट ने आठ साल से कुछ कम समय तक दुनिया भर में कैथोलिक चर्च का नेतृत्व किया। पोप बेनेडिक्ट से पहले पोप जॉन पौल द्वितीय थे जिनका कार्यकाल उनके निधन के साथ 2 अप्रैल 2005 में खत्म हुआ था।

Post Top Ad