नगर निगम लखनऊ द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से सभी धर्म के 34 जोड़ो का विवाह सम्पन्न - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 9, 2022

नगर निगम लखनऊ द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से सभी धर्म के 34 जोड़ो का विवाह सम्पन्न

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)उ.प्र. सरकार की ‘ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग एवं नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के प्रयासो से सभी जाति व धर्म के 34 जोड़ो का विवाह पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। योजना के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ के औरंगाबाद सेक्टर पी स्थित कल्याण मण्डप में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना में निर्धारित निर्देशो का अनुपालन करते हुए प्राप्त आवेदनों की जाँच कर विवाह योग्य 34 पात्र जोड़ो को चयनित किया गया था। योजना में अनुसूचित जाति के 24, पिछड़ी जाति के 2, सामान्य 4, अल्पसंख्यक वर्ग के 4 जोड़ो का विवाह कराया गया। यह जोड़े विवाह हेतु अपने परिवारीजनो के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. विधायक सरोजिनी नगर श्री राजेश्वर सिंह के दो प्रतिनिधि उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के ओर से सभी वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए स्वयं एक-एक साड़ी उपहार स्वरूप प्रदान की गयी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मा. महापौर संयुक्ता भाटिया  द्वारा समस्त नवविवाहित जोड़ो को बिछिया-पायल भेंट करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

कार्यक्रम में योजना के नोडल अधिकारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी  अशोक सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जोनल अधिकारी जोन-8  प्रज्ञा सिंह तथा सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक व लिपिक सहयोग हेतु उपस्थित रहे। वैवाहिक कार्यक्रम में योजना के निर्देशो के अनुरूप विवाहितों को उपहार तथा समस्त अतिथियों को भोजन कराकर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

Post Top Ad