श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर ने पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 13, 2022

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर ने पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया

लखनऊ (मानवी मीडिया)श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर लखनऊ में आज श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया , इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु को मत्था टेका एवं  लंगर प्रसाद ग्रहण किया, हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह गुरुद्वारा चंद्र नगर ,भाई गुरमीत सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा आशियाना ,भाई दविंदर सिंह जी द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया स्त्री सत्संग द्वारा श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया गया हजूरी रागी गुरुद्वारा इंदिरा नगर द्वारा कीर्तन गायन किया गया ,गुरुद्वारा इंदिरा नगर के मुख्य संरक्षक सरदार हरनाम सिंह जी द्वारा सेवादारों को सम्मानित किया गया
गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह एवं महासचिव सरदार जसवंत सिंह द्वारा संगत को गुरु पर्व की बधाई दी गई इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सरदार कुलवंत सिंह सरदार सतवंत सिंह, संयुक्त सचिव सरदार चरणजीत सिंह, सहाo कोषाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह  गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य गण उपस्थित रहे सहयोग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरज गिहार जी, प्रदेश संरक्षक नितिन चौधरी, संरक्षक सुरेंद्र कुमार सैनी,प्रदेश उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक शरद मेहरोत्रा, प्रदेश सचिव दिनेश यादव,सरदार चरनजीत सिंह ,सुनील कुमार रावत के नेतृत्व में उनके सहयोगियों द्वारा लंगर हाल में उपस्थित संगत को लंगर वितरित किया गया

Post Top Ad