लखनऊ में लव जिहाद मामले पर गरमाया आक्रोश, बजरंग दल और विहिप का जोरदार विरोध प्रदर्शन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 19, 2022

लखनऊ में लव जिहाद मामले पर गरमाया आक्रोश, बजरंग दल और विहिप का जोरदार विरोध प्रदर्शन


लखनऊ: (
मानवी मीडियालव जिहाद का मामला एक बार फिर गरमाने लगा है। दिल्ली में श्रद्धा वाकर की हत्या मामले से उठा विवाद देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। इसी क्रम में लखनऊ में एक हत्या का मामला सामने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को लड़की की हत्या के विरोध में राजधानी लखनऊ की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। लड़की को इस सप्ताह की शुरूआत में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से चौथी मंजिल से फेंक दिया गया था, जो उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था।

मामला के सामने आने के बाद से लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने फरार चल रहे संदिग्ध सुफियान को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उसे धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। यह लव जिहाद का मामला है। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की। लखनऊ पुलिस ने सूफियान के बारे में जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। हालांकि, बाद में पुलिस ने एनकाउंटर कर आरोपी सुफियान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने एनकाउंटर कर आरोपी सुफियान को हिरासत में लिया। आरोपी ने पकड़े जाने की स्थिति में भागने का प्रयास इस दौरान उसके पैर में गोली मारी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ अस्पताल में भी लोगों का गुस्सा देखा गया। लोग उसे न छोड़ने की बात करते रहे। वहीं, पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Post Top Ad