आरुहि विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 13, 2022

आरुहि विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह

लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल दयाल पैराडाइस गोमतीनगर लखनऊ में आरुहि विकास संस्थान तत्वाधान में आयोजित सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह और समाज के पिछड़े एवं जरूरतमंद लोगों के सर्वस्पर्शीय सामाजिक आर्थिक विकास के लिए आरुहि विकास संस्थान की ओर से प्रस्तावित 'सोच' परियोजना का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (बेसिक एजुकेशन)  संदीप सिंह  के करकमलों से किया जाना निश्चित हुआ हैं।

इस कार्यक्रम के बारे आई पी ई ग्लोबल सेंटर फॉर नॉलेज एंड डेवलपमेंट की उत्तर प्रदेश राज्य की प्रभारी डॉ हिमानी सिंह ने बताया कि उनकी संस्थान ने वोडाफोन आईडिया फाउंडेशन से वित्तीय सहायता प्राप्त कर जिज्ञासा परियोजना के अंतर्गत चयनित राजकीय शालाओं में शिक्षा के स्तर में चहुँमुखी सुधार लाने हेतु चयनित 72 राजकीय शालाओं के प्राचार्यो को 72 लैपटॉप, 18 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण सेवाओं के लिए प्रति शिक्षक 1 लाख नगद पुरस्कार राशि 3 चयनित शालाओं में प्रत्येक को 10 कंप्यूटरों के साथ पूर्ण कंप्यूटर लैब 5 सी सी टी वी कैमरे माइक और फर्नीचर 3 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन सम्मान स्वरुप स्मार्ट फोन, पुस्तकें और शिक्षक डायरी तथा तथा एक अन्य आश्रित परियोजना के तहत नावेल कोरोना वायरस के कोविड- 19 संक्रमण से अकाल ही मृत्यु को प्राप्त हुए 70 मृत शिक्षकों के आश्रित परिवारों को वर्ष भर आवश्यक राशन सामग्री की आपूर्ति 31 छात्रों को 30000 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से कोविड मृतक आश्रित छात्रवृति और 143 छात्रों को 20000 प्रति छात्र के हिसाब से आई सी टी छात्रवृत्ति का लक्ष्य रखा था। जो उत्तर प्रदेश शासन के राज्य मंत्री (बेसिक एजुकेशन) माननीय श्री संदीप सिंह जी के करकमलों से चयनित 72 राजकीय शालाओं के प्राचार्यों को 72 लैपटॉप, 18 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण सेवाओं के लिए प्रति शिक्षक 1 लाख नगद पुरस्कार राशि के वितरण के साथ ही पूर्णतः प्राप्त कर लिया जावेगा।

आरुहि विकास संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अखिलेश सिंह ने सोच परियोजना के बारें में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि समाज के पिछड़े एवं जरूरतमंद लोगों के सर्वस्पर्शीय सामाजिक आर्थिक विकास के लिए आगामी 5 वर्षों में 5 राज्यों के लगभग 25 लाख ज़रूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल होगा

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के श्री विजय किरण आनंद, डी जी एस ई (बेसिक एजुकेशन), आई आर एम ए के  सुनील नेपक... आदि के सम्मिलित होने की संभावना है। विभिन्न संस्थानों, राज्यों एवं स्थानों से पधारे लगभग 30 से अधिक प्रतिभागी सोच परियोजना' को यथार्थ की धरातल में लाने हेतु विचार विमर्श कर दिशा निर्देश तैयार करने में अपनी अहम् भूमिका निभायेंगे ।


Post Top Ad