राकेश टिकैत ने भाजपा पर बोला हमला ; कैमरा और कलम पर है बंदूक का पहरा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 12, 2022

राकेश टिकैत ने भाजपा पर बोला हमला ; कैमरा और कलम पर है बंदूक का पहरा


लखनऊ  (
मानवी मीडिया
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। गुलाब बाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। अयोध्या पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के गलत फैसलों का विरोध करेंगे। किसान, नौजवान और मजदूर के खिलाफ सरकार काम कर रही है। बेलगाम हुई सरकार संविधान को नहीं मानती है। आज कैमरा और कलम पर बंदूक का पहरा है। सरकार के खिलाफ बोलना देश के खिलाफ बोलना है।

राकेश टिकैत ने कहा कि जब संसद में आवाज कम हो जाती है तो सड़क पर आवाज उठानी पड़ती है। जिस देश में विपक्ष कमजोर होगा वहां तानाशाह का जन्म होगा। तानाशाहों के जन्म पर क्रांतियां होगी। अब समय आ गया है। अयोध्या में सरकार किसानों की जमीन छिनने का प्रोग्राम कर रही ही। एयरपोर्ट के नाम पर जमीन छीनने का काम हुआ है। अयोध्या के हजारोंं दुकानदार बेरोजगार हो गए हैं। पिछले 100 वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी कार्य कर रहे लोगों की आज दुकान तोड़ी जा रही है।


राकेश टिकैत ने कहा कि  26 नवम्बर को लखनऊ में महापंचायत होगी। हर स्टेट के राजधानी में किसान यूनियन महापंचायत करेगी। 26 जनवरी को संविधान बचाओ दिवस मनाया जाएगा। अयोध्या आगमन पर उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा है। कहा कि अयोध्या हमारा घर है। रामलला भी रघुवंशी थे, हम भी हैं रघुवंशी। हमारे पूर्वज थे अयोध्या वासी। क्या अयोध्या आने पर बीजेपी ने स्टे ले रखा है। भाजपा ने हमारे घरों पर कब्जा कर रखा है कब्जा छुड़वाना पड़ेगा।

Post Top Ad