मशहूर अस्पताल एम्स का सर्वर 9 घंटे से डाऊन, हैकरों पर शक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 23, 2022

मशहूर अस्पताल एम्स का सर्वर 9 घंटे से डाऊन, हैकरों पर शक


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): देश के सबसे मशहूर अस्पताल एम्स का सर्वर 9 घंटे घंटे से डाउन। सर्वर को हैक किए जाने की आशंका है। सर्वर हैक होने के कारण कामकाज रुका हुआ है। कई घंटे से अस्पताल में कामकाज प्रभावित हो रखा है। इस अस्पताल में देशभर से मरीज आते हैं। एम्स के सर्वर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम और अन्य मंत्रियों के हेल्थकेयर रिकॉर्ड से जुड़ा बेहद संवेदनशील डाटा सेव रहता है। इसे लेकर गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सर्वर हैक होने की वजह से अस्पताल का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों का कम्‍प्‍यूटर से पर्चा बनना बंद हो गया। मरीजों और एडमिन ऑफिस को इसके चलते काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। टेक्‍नीशियंस की तरफ से लगातार गड़बड़ी को सुधारने के प्रयास जारी हैं।

Post Top Ad