61 साल की उम्र में 88वीं शादी करने जा रहा शख्स - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 2, 2022

61 साल की उम्र में 88वीं शादी करने जा रहा शख्स


जकार्ता (मानवी मीडिया
एक शख्स अपनी 61 साल की जिंदगी में 87 बार शादी कर चुका है और अब वह 88वीं शादी करने जा रहा है। अब वह जिससे शादी कर रहा है वह उसकी पूर्व पत्नी ही है। उसने 86वीं शादी उसी से की थी लेकिन वह एक महीने के भीतर ही छोड़कर चली गई थी। इस शख्स को कान के नाम से जाना जाता है। वैसे इंडोनेशिया के जावा के रहने वाले इस शख्स का नाम माजालेंगका है। कान खेती किसानी का काम करता है। 

14 साल की उम्र में पहली शादी
कान के मुताबिक उन्होंने पहली शादी महज 14 साल की उम्र में की थी। उनकी पहली पत्नी उनसे उम्र में दो साल बड़ी थी। अब उनका कहना है कि जब पूर्व पत्नी ने वापस उनके पास आने का प्रस्ताव रखा तो वह इनकार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, हमें अलग हुए लंबा समय हो गया है लेकिन दोनों के बीच प्यार अब भी जिंदा है। उन्होंने दावा किया कि वह शादी एक महीने में ही टूट गई थी लेकिन महिला अब भी उनसे प्यार करती है। 

मीडिया को कान ने बताया, मेरे खराब  व्यवहार की वहज से मेरी पत्नी ने शादी के दो साल बाद तलाक मांग लिया। उन्होंने अपने व्यवहार के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। उन्होंने माना कि उन्हें गुस्सा बहुत आता था। इसके बाद महिलाओं को आकर्षित करने के लिए अध्यात्म का रुख किया। उन्होंने कहा, मैं महिलाओं की भावनाओं के साथ नहीं खेलना चाहता था। कुछ भी गलत करने से अच्छा शादी करना था। 

कान को लोग 'प्लेबॉय किंग' के रूप में भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला दोबारा उनकी जिंदगी में आना चाहती है तो वह मना नहीं करते हैं। इस बात की जानकारी नहीं है कि कितनी पत्नियां अभी कान के साथ हैं और उनसे कितने बच्चे हैं 

Post Top Ad