2 साल की मासूम को अपने घर बुला 64 साल के बुजुर्ग ने किया रेप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 14, 2022

2 साल की मासूम को अपने घर बुला 64 साल के बुजुर्ग ने किया रेप


त्रिपुरा (
मानवी मीडिया 2 साल की बच्ची के रेप का मामला सामने आया है। इस केस में 64 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है जो पीड़िता का पड़ोसी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना धलाई जिले के कमलपुर इलाके की है। आरोपी ने अपने घर पर 11 नवंबर को यह दुष्कर्म किया, जिसकी पहचान जमसेद अली के तौर पर हुई है। 

असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ज्योतिष्मान दास चौधरी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मालूम हो कि त्रिपुरा में पिछले ढाई वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की कुल 2,164 घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें बलात्कार के 407 मामले हैं। इन 407 मामलों में से 381 रेप के और अन्य 26 सामूहिक बलात्कार के केस हैं।

हाल ही में 2 और नाबालिग लड़कियों के साथ हुआ दुष्कर्म

कुछ दिनों पहले भी राज्य में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 19 अक्टूबर को उनाकोटी जिले के कुमारघाट में 16 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया गया था। वहीं, 26 अक्टूबर को खोवई जिले के कल्याणपुर में 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का केस दर्ज हुआ था।

नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी पिता गिरफ्तार 

वहीं, उत्तराखंड की बागेश्वर पुलिस ने 16 साल की अपनी ही नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोपी दुष्कर्मी पिता को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाग कर उच्च हिमालयी क्षेत्र में बुग्यालों में छिप गया था। कपकोट पुलिस को 8 नवंबर को सूचना मिली कि सूपी तलाई निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग लड़की के यौन शोषण के बाद उसे कमरे में बंद कर रखा है। पुलिस ने मौके पर जांच की और जांच में तथ्य सही पाए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342, 363 व यौन शोषण संरक्षण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गईं।

Post Top Ad