नोएडा ,श्रीकांत त्यागी जेल से छूटते ही क्या कहा? - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 21, 2022

नोएडा ,श्रीकांत त्यागी जेल से छूटते ही क्या कहा?

नोएडा: (मानवी मीडिया)श्रीकांत त्यागी जेल से रिहा हो गया है। जेल से बाहर आते ही श्रीकांत त्यागी ने पूरे त्यागी समाज का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। श्रीकांत का कहना है कि त्यागी समाज में उनको अपना बेटा और नेता चुना है।

श्रीकांत त्यागी को 2 दिन पहले हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी और अब श्रीकांत त्यागी रिहा हो गए हैं। थोड़ी देर पहले श्रीकांत त्यागी गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल से रिहा हो गए हैं। श्रीकांत त्यागी के परिवार के लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती। अब श्रीकांत त्यागी अपने परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाएंगे। श्रीकांत त्यागी की रिहाई पर उनकी बीवी अनु त्यागी ने पूरे त्यागी समाज का आभार जताया है। आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी बीते 8 अगस्त को गिरफ्तार हुआ। तब से वह जेल में कैद था, अब उनको जमानत मिल गई है।

Post Top Ad