मंत्री दयाशंकर सिंह ने पर्व पर प्रदेश की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दिये निर्देश - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 21, 2022

मंत्री दयाशंकर सिंह ने पर्व पर प्रदेश की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दिये निर्देश

लखनऊ: (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के लोगों को पर्व अवधि में किसी भी प्रकार की परिवहन संबंधी असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं कि पर्व अवधि में प्रदेश के लोगों को सुविधाजनक यात्रा मुहैया करायें। 

इस संबंध में प्रबन्ध निदेशक परिवहन निगम श्री संजय कुमार ने बताया कि आगामी दीपावली एवं छठ पर्व हेतु यात्रियों को बेहतर से बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिये निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवहृन करते हुये निगम बस के याात्रियों को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुये सुगम एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 संजय कुमार ने बताया कि दीपावली का पर्व 23 व 24 अक्टूबर, 2022 एवं छठ का पर्व दिनांक 30.10.2022 को मनाया जायेगा। पर्व के पूर्व एवं समाप्ति के पश्चात् यात्रियों का आवागमन अत्यधिक बढ़ जाता है। इस बढ़े हुये आवागमन में यात्रियों को यात्रा हेतु अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने तथा आय वृद्धि का लाभ लेने के लिए यह आवश्यक है कि 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 10 दिनांे तक अतिरिक्त बस सेवा यात्रियों को उपलब्ध करायेगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त सेवायें संचालित करने के लिये समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

संजय कुमार ने बताया कि दीपावली में यात्रियों की उपलब्धता के दृष्टिगत कौशाम्बी, आनन्द विहार एवं सराय काले खॉ बस स्टेशन (दिल्ली/एन0सी0आर0) से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बरेली, बदायूॅ, मेरठ, सहारनपुर, इटावा, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, बहराईच, आदि स्थानों के लिये विभिन्न क्षेत्रों द्वारा बसों का संचालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवार निम्नानुसार संख्या में बसों का संचालन दीपावली/छठ पर्व हेतु किया जायेगाः- 

क्रम सं0 क्षेत्र का नाम बसों की संख्या

1 आगरा 462

2 गाजियाबाद 250

3 मेरठ 143

4 सहारनपुर 320

5 अलीगढ़ 439

6 मुरादाबाद 256

7 बरेली 653

8 हरदोई 180

9 इटावा 222

10 कानपुर 584

11 झांसी 190

12 लखनऊ 957

13 अयोध्या 108

14 देवीपाटन 254

15 चित्रकूट 320

16 प्रयागराज 194

17 आजमगढ़ 325

18 गोरखपुर 200

19 वाराणसी 315

20 नोएडा 225

         कुल योग 6597

 संजय कुमार ने बताया कि सभी बसों के लिए ई0टी0एम0 उपलब्ध करा दी गयी हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। निगम चालकों एवं परिचालकों तथा कार्यशाला एवं बस स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों हेतु विशेष प्रोत्साहन योजना भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली (कौशाम्बी, आनन्द विहार एवं सराय काले खांॅ), लखनऊ, कानपुर एवं प्रदेश के अन्य प्रमुख बस स्टेशनों पर राउन्ड द क्लाक कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों की ड्यिूटी लगाई गई हैं, जिससे कि यात्रियों को आवश्यकतानुसार बसें उपलब्ध कराई जा सकें। सेवा प्रबन्धकों को निर्देश दिये गये हैं कि कार्यशालाओं में बसों का कार्य निरन्तर कराया जाये, तथा इस अवधि में बसें कार्यशाला के अन्दर अधिक समय तक न खड़ी रहें।

परिवहन एमडी ने बताया कि बस स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था, पीने की स्वच्छ जल की व्यवस्था, महिलाओं/पुरूषों की मूलात्रय/शौचालय की स्वच्छता एवं बस स्टेशनों पर सूचना प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी क्षेत्रीय प्रबन्धक/सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक(डिपो) की होगी। पर्व की अवधि में वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक बस स्टेशन/डिपो उपस्थित रहकर संचालन व्यवस्था बनाये रखेगें। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त, नई दिल्ली से अनाधिकृत बसों को आनन्द विहार एवं दिल्ली स्थित अन्य बस अड्डों तथा कौशाम्बी बस स्टेशन, गाजियाबाद के समीप से न चलने देने का भी अनुरोध किया गया है। 

 संजय कुमार ने बताया कि सामान्य दिवसों में निगम द्वारा लगभग दस हजार सेवायें प्रतिदिन संचालित होती हैं। दीपावली एवं छठ पर्व हेतु लगभग छः हजार पॉच सौ अतिरिक्त सेवायें संचालित किये जाने की योजना है।


Post Top Ad