महराजगंज में हादसा: निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से एक मजदूर की मौत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 3, 2022

महराजगंज में हादसा: निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से एक मजदूर की मौत


महराजगंज (मानवी मीडिया) महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा कला में सोमवार को निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उनको सीएचसी पनियरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की जानकारी मिलते हुए डीएम सत्येंद्र, एपी डॉ. कौस्तुभ, एसडीएम मोहम्मद जमीस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक आश्रित को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, रजौडा कला गांव में सोमवार को मंदिर की छत लगायी जा रही थी। इसमें गांव के तमाम मजदूर लगे थे। छत की ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर छत गिर गई, जिससे मजदूर घरभरन (55) की मौके पर मौत हो गई। घायल मजदूर में जितेंद्र, रामधन, शैलेश, किशोर, जितई, जितेंद्र को एम्बुलेंस से पीएचसी पनियरा भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है। घटना के मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों का ढांढ़स बंधाया।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक आश्रित को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही पांच लाख की सहायता राशि परिजनों को मिल जाएगी।

Post Top Ad