पति के सामने पत्नी ने लगाई फांसी, बचाने के बजाय बनाता रहा वीडियो - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 26, 2022

पति के सामने पत्नी ने लगाई फांसी, बचाने के बजाय बनाता रहा वीडियो

कानपुर (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के कानपुर से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति के सामने ही फांसी लगा ली। वहीं पति ने महिला को ऐसा करने से रोकने के बजाय उसे और उकसाते हुए वीडियो बना रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटनाक्रम मंगलवार दोपहर बाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक महिला के पिता राजकिशोर गुप्ता ने तहरीर दी है। किदवई नगर के रहने वाले राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि चार साल पहले उनकी बेटी शोबिता की शादी गुलमोहर इलाके में रहने वाले संजीव गुप्ता के साथ हुई थी। मंगलवार की दोपहर उनके दामाद संजीव ने ही उन्हें फोन कर बेटी के फांसी लगाने की सूचना दी। जब वह यहां पहुंचे तो उनका दामाद बेटी का शव फंदे से उतार कर बेड पर लिटा दिया था। वहीं जब उन्होंने बेटी की मौत के बारे में पूछा तो उनके दामाद ने पूरी बेशर्मी के साथ वह वीडियो दिखाया, जिसमें उनकी बेटी फांसी लगा रही है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर सुसाइड करने की धमकी देती थी। इसलिए उसने इस बार छोड़ दिया कि वह अपने मन वाली कर ले।

आरोपी द्वारा बनाए गए वीडियो को देखकर पुलिस भी हैरत में है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर एक पति ऐसा कैसे कर सकता है। पुलिस के मुताबिक इस वीडियो में आरोपी पति उसे और उकसा रहा है। कहा रहा है कि तुम ऐसा ही करोगी, तुम्हारी सोच ही ऐसी है। उधर, आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुकी है, लेकिन उसने बचा लिया था। वह अक्सर सुसाइड करने की धमकी देती थी। ऐसे में उसने इस बार छोड़ दिया था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने यह वीडियो खुद के बचाव के लिए बनाई है।

Post Top Ad