हज़ारों गायों की लाशें, रेगिस्तान में फैली नोच रहे गिद्ध - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 7, 2022

हज़ारों गायों की लाशें, रेगिस्तान में फैली नोच रहे गिद्ध

नई दिल्ली (मानवी मीडिया)- देशभर में लंपी स्किन बिमारी के कारण हर दिन कई पशुओं की मौत हो रही है। वहीं बीकानेर में एक दिल दहला देने वाला नज़ारा सामने आया है। जहां रेगिस्तान में लाशों का मैदान दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यार्ड में हजारों गायों के शव कई किलोमीटर तक पड़े हैं। जिन्हें गिद्ध नोच रहे है।

यार्ड में मृत पशुओं की वजह से 5 किलोमीटर तक के इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। वहीं इतने बड़े एरिया में गायों की लाशें फैली होने के बाद सवाल उठता है कि क्या सरकार गायों में लंपी वायरस को फैलने से रोकने में नाकाम साबित हुई है। बता दें कि 5646 हेक्टेयर में फैले जोड़बीड गिद्ध संरक्षण क्षेत्र के तौर पर विकसित किया गया है जहां मृत गौवंश के शवों का निस्तारण किया जाता रहा है। पिछले कई सालों से मृत पशुओं के शवों को यहां फेंका जाता है और हर दिन आस-पास के गांवों से 100 से अधिक मृत पशु यहां आते हैं। वहीं मृत जानवरों की फोटो वायरल होने के बाद नगर निगम हरकत में आया है और निगम का कहना है कि हर साल मृत पशुओं के शवों को उठाने के लिए ठेका दिया जाता है लेकिन फिलहाल रामदेवरा और पूनासार मेले के चलते श्रमिक नहीं हैं इसलिए चमड़ा निकालने का काम धीमा पड़ गया है इसलिए इलाके में ज्यादा हड्डियां और मृत पशु एकत्रित हो गए हैं। वहीं अब संयुक्त निदेशक पशुपालन, उपवन संरक्षक वन्य जीव बीकानेर ने जोडबीड़ का दौरा किया है।

इसी के साथ आपको बता दे कि सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक लंपी की चपेट में आने से 40 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 लाख से ज्यादा गोवंश इसकी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Post Top Ad