यूपी एसटीएफ द्वारा ईनामी गौ तस्कर गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 23, 2022

यूपी एसटीएफ द्वारा ईनामी गौ तस्कर गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से गो-तस्करी में वांछित अन्तर्राज्यीय स्तर पर गो-तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य व रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त मिन्टू अली गिरफ्तार।

दिनांकः 22-09-2022 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को जनपद कुशीनगर के थाना तरया सुजान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-334/2021 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम एवं थाना तुर्कपट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0186/2022 धारा 332/353/307/302 भा0द0वि0 में वांछित/फरार अन्तर्राज्यीय स्तर पर गो-तस्करी करने  वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य व रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी मिन्टू अली को जनपद कुशीनगर से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1- मिन्टू अली उर्फ मिन्टू शाह पुत्र नूर मोहम्मद शाह निवासी ग्राम दुबौली नरहवा शुक्ल, थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज, बिहार। 

बरामदगीः-

1- 01 अदद तमंचा 315 बोर।

2- 01 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर।

3- 02 अदद मोबाइल फोन।

4- रूपये 520/- नगद।

5- 01 अदद मोटर साइकिल अपाची (यू0पी0 57 बीडी 6757)

गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थानः-

दिनांक 22-09-2022 को समय लगभग 22.40 बजे रात्रि छपरा बड़ी नहर पुलिया, रामकोला रोड, पडरौना के पास थानाक्षेत्र पडरौना, जनपद कुशीनगर। 

जनपद गोरखपुर एवं आस-पास के जनपदों से बिहार प्रान्त को गोवंश की तस्करी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही हेतु एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई गोरखपुर को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में श्री लाल प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हे0कां0 अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, हे0कां0 अशोक कुमार सिंह, हे0कां0 अभिलाष तिवारी, हे0कां0 चन्द्रभूषण सिंह, कां0 रणधीर सिंह की एक टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। 

अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जनपद कुशीनगर के थाना तरया सुजान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 334/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम एवं थाना तुर्कपट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0186/2022 धारा 332/353/307/302 भा0द0वि0 में वांछित/फरार अन्तर्राज्यीय स्तर पर गो-तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य अभियुक्त मिन्टू अली उपरोक्त पर जनपद कुशीनगर से 25000/- रूपये का पुरस्कार घोषित है। वह आज किसी काम से जनपद गोरखपुर से जनपद कुशीनगर होते हुए गोपालगंज बिहार जायेगा। इस सूचना से स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई गोरखपुर एवं प्रभारी निरीक्षक पडरौना एवं स्वाट प्रभारी जनपद कुशीनगर की टीम द्वारा दिनांक 22-09-2022 को उक्त वांछित/फरार अभियुक्त को छपरा बड़ी नहर पुलिया, रामकोला रोड, पडरौना के पास थानाक्षेत्र पडरौना, जनपद कुशीनगर स्थान पर पहुॅचकर अपनी उपस्थिति छिपाते हुए घेराबन्दी कर आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया जिसने अपना नाम मिन्टू अली बताया तथा जिससे उपरोक्त बरामदगी हुई। 

पूछताछ में अभियुक्त मिन्टू अली ने बताया कि उसके परिवार में पिता व भाई गौ-तस्करी में लिप्त हैं और वह कई सालों से इस कार्य में लिप्त है। वह भी होश सम्भालते ही इस गौ-तस्करी में लिप्त हो गया था। इसके द्वारा मझली गांव, थाना धनकटा जनपद सन्तकबीर नगर स, थाना सिकरीगंज क्षेत्र एवं जनपद गोरखपुर व उसके आस पास जहाँ भी गाय मिल जाती थी, उसे चोरी कर तस्करी करता था। 

गिरफ्तार अभियुक्त मिन्टू अली उर्फ मिन्टू शाह दि0 15-06-2022 को हे0कां0 धर्मवीर यादव को पशु तस्करी के दौरान पिकअप गाड़ी से रौंदकर हत्या करने के मामले में वांछित था। इस सम्बन्ध में थाना तुर्कपट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0186/2022 धारा 332/353/307/302 भा0द0वि0 पंजीकृत है। थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 334/2021 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम पर इसके ऊपर रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित है। 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

मिन्टू अली का आपराधिक इतिहास:-

क्र0

सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

1. 16/2022 147/336/427 भा0द0वि0 व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम शाहपुर गोरखपुर

2. 334/2021 427 भा0द0वि0 व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम तरया सुजान कुशीनगर

3. 122/2018 420/489 भा0द0वि0 व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम बेलीपार गोरखपुर

4. 01/2022 147/307/323/427/504/506/ भा0द0वि0 व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम शाहपुर गोरखपुर

5. 186/2022 302/307/332/353 भा0द0वि0 तुर्कपट्टी कुशीनगर

6. 253/2021 307/41/411/419/420/467/ 468/471/473 भा0द0वि0 चौरी चौरा गोरखपुर

7. 345/2022 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम तरया सुजान कुशीनगर

8. 253/2022 3 यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट गुलरहिया गोरखपुर

9. 677/2021 147/352/353/427 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर

10. 04/2022 307/353/392/427/504/506 भा0द0वि0 गुलरहिया गोरखपुर

11. 310/2021 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम व 419/420/467/468 भा0द0वि0 तरया सुजान कुशीनगर

12. 344/2016 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम कसया कुशीनगर

Post Top Ad