लखनऊ नगर निगम में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 7, 2022

लखनऊ नगर निगम में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

लखनऊ (
मानवी मीडिया)आज नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान निम्नानुसार समस्त शहर में चलाया जा रहा हैः-जोन-5

जोनल अधिकारी  सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वार्ड ओम नगर, बाबू कुंज विहारी, रामजीलाल सरदार पटेल नगर व गुरूनानक नगर में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की/सीजर की निम्नानुसार कार्यवाही की गयी :-

1- भ.सं. 555-छ/020/1 सिंगार नगर, श्री हंसराज व श्री प्रदीप कुमार पर रु. 46,90,779 बकाया, 

2- भ.सं. 551-ग/074 सरदारी खेड़ा, श्री अयूब खान पर रु. 4,50,277 बकाया, 

3- भ.सं. 551-ग/098 सरदारी खेड़ा श्री छेद्दू ड्राइबर पर रु. 3,80,167 बकाया, 

4- भ.सं. 554-क/279 अर्जुन नगर, श्री निर्मल सिंह पर रु. 8,33,650 बकाया, 

5- भ.सं. 551-झ/067 (आशीष, अशोक) पर रु. 27,34,188 बकाया, 

6- भ.सं. 551-झ/099, सन्तराम सन्तदीन पर रु. 10,44,229 बकाया, 

7- भ.सं. 569-च/950, निसी गुप्ता पर रु. 8,67,434 बकाया 

8- भ.सं. 569-क/016, निर्मला खरे पर रु. 9,48,581 बकाया था, 

उपरोक्त 8 भवनो द्वारा मौके पर भुगतान न किए जाने पर सील किया गया। यह कार्यवाही कर अधीक्षक  संजय भारती व कर अधीक्षक  सुप्रिया राव एवं क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षकगण तथा क्यू0आर0टी0 टीम की सहायता से की गयी। 

जोन-8

जोनल अधिकारी  प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में वार्ड राजा बिजली पासी प्रथम में चलाये गये अभियान में निम्नानुसार कार्यवाही की गयी :-

1- भ.सं. एफ-113, ए.एन. लारी पर बकाया रु. 2,52,643

2- भ.सं. एफ-109, मेसर्स मातेश्वरी पेस्टी पर बकाया रु. 1,50,655

3- भ.सं. ई-432, प्रशान्त कुमार सिंह पर बकाया रु. 1,63,015

4- भ.सं. ई-31 (फेस-2) गोदाम पर बकाया रु. 91,300

5- भ.सं. ई-29ए/3 पर बकाया रु. 6,41,338

6- भ.सं. एफ-012/1 जगन्नाथ भवन पर बकाया रु. 4,74,046 

अभियान के दौरान उक्त भवनो द्वारा मौके पर भुगतान न किए जाने पर सील किये गये तथा कार्यवाही के दौरान कुल रु. 7,04,383 वसूल किये गये। अभियान कर अधीक्षक  आर.एस. कुशवाहा, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व अन्य स्टाफ की उपस्थिति में चलाया गया।

Post Top Ad