लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 24, 2022

लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान

लखनऊ (मानवी मीडिया)आज नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान सम्पूर्ण शहर में निम्नानुसार चलाया जा रहा हैः-

ज़ोन-5-

जोनल अधिकारी  सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वार्ड- सरोजनी नगर प्रथम व वार्ड- चित्रगुप्त नगर में गृहकर का भुगतान न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / सीजर की कार्यवाही निम्नानुसार की गई:- 

1: भवन संख्या - 576/339 स्थित गहरू ( अनिल सरोज) रू० - 304616.00 बकाया

2: केएन- 5062 स्थित गिन्दन खेड़ा ( स्वप्निल जुनेजा) रू० - 286755.00 बकाया

3: 578 / 139ए स्थित गौरी - 1 ( अरविन्द यादव) रू0 - 356185.00 बकाया 

इसके अतिरिक्त अन्य भवनों से रू0-250000.00 का भुगतान वसूल किया गया।उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक  संजय भारती एवं राजस्व निरीक्षक  धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं लिपिक प्रेम सागर व  अमरनाथ वर्मा व अन्य स्टाफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

           ज़ोन-6-

1: जोनल अधिकारी डा० बिन्नो अब्बास रिज़वी जोन-6 के नेतृत्व में जोन-6 के अन्तर्गत वार्ड बालागंज में डा० एम०सी०सक्सेना कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी तथा फारमेसी के मुख्य द्वार को दिनांक 21.09.2022 को सील किया गया था तथा आज दिनांक - 24.09.2022 को रू0-20,00,000 जमा करने के उपरान्त मुख्य द्वारा की सीलिंग को खोल दिया गया।

2:  वार्ड अम्बरगंज में स्थित वजीरबाग भवन संख्या - 426 / 2230T, शंकर नर्सरी (मो०टावर) पर बकाया रू0 3,07,868 /- होने तथा मौके पर कोई भुगतान न होने के कारण मुख्य द्वार व जनरेटर सील किया गया।

 3: वार्ड हैदरगंज प्रथम में स्थित भवन संख्या - 542 / 068A के गृहकर बकाया के सम्बन्ध में कुल 32 दुकाने सील की गयी ।

उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी के नेतृत्व में ज़ोन 6 के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में संपादित की गई।

ज़ोन-7-

 जोनल अधिकारी जोन-7 संगीता कुमारी के नेतृत्व में वार्ड मैथिलीशरण गुप्त गृहकर बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की अभियान निम्नानुसार चलाया गया:-  

1: सहारा ट्रेड सेन्टर स्थित भवन स्वामी / अध्यासी  दीपक भवन संख्या - B-119-CC पर बकाया रू०-1.29.907.00

2:  भवन स्वामी / अध्यासी मेसर्स एफ एफ सी लिमिटेड, भवन संख्या B-126-CC पर बकाया रू०-129.907.00 

3: भवन स्वामी / अध्यासी  राकेश जायसवाल, भवन संख्या - B-127-CC पर बकाया रू०-1.29,907.00

4:  भवन स्वामी / अध्यासी  सुशील यादव, भवन संख्या - B-129-CC पर बकाया रू०-191.179.00

5:  भवन स्वामी / अध्यासी  संदीप यादव, भवन संख्या - B-130 CC पर बकाया रू०-1,29,907.00

 उक्त के क्रम में बकाया जमा न होने पर कुल 05 दुकान / प्रतिष्ठान पर कुर्की कार्यवाही / सीलिंग की कार्यवाही की गयी तथा आंशिक भुगतान के रूप में रू०-1,70,000.00 जमा करया गया। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक  कुलदीप अवस्थी व  राजू गुप्ता, राजस्व निरीक्षक,  उदय त्रिपाठी के साथ नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की मौजूदगी में सम्पादित की गयी।

Post Top Ad