बड़ी खबर --काबुल की मस्जिद में बम धमाका 21 लोगों की मौत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 30, 2022

बड़ी खबर --काबुल की मस्जिद में बम धमाका 21 लोगों की मौत

काबुल (मानवी मीडिया): अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया बहुल इलाके में शुक्रवार तड़के विस्फोट हुआ। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दशती बारची इलाके में एक शिक्षा संस्थान के अंदर विस्फोट हुआ। विस्फोट की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया, मस्जिद के अंदर धमाका हुआ। इसमें बहुत सारे लोग मारे गए हैं लेकिन सही संख्या अभी नहीं बताई जा सकती।

धमाका बहुत ही जोरदार था। मस्जिद के आसपास के घरों के शीशे भी धमाके की वजह से टूट गए। तालिबान के खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मरने वालों में मस्जिद के इमाम भी शामिल हैं।

काबुल के इमरजेंसी अस्पताल की तरफ से बताया गया कि 27 लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसमें एक सात साल का बच्चा भी है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी और ऐंबुलेंस पहुंच गई। बता दें कि यह हमला तब हुआ है जब तालिबान अपना विजय सप्ताह बना रहा है। 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था।

पिछले सप्ताह एक मदरसे में मौलवी की भी हत्या कर दी गई थी। वह मौलवी आईएस को लेकर काफी आक्रामक भाषण दिया करता था। गुरुवार को मदरसे में आत्मघाती हमले में वह मारा गया। जिहादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Post Top Ad