यूपी एसटीएफ को मिली सफलता अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 02 गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 27, 2022

यूपी एसटीएफ को मिली सफलता अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 02 गिरफ्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया) एसटीएफ उ0प्र0 को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, अवैध शस्त्रों की अन्तर्जनपदीय स्तर पर तस्करी करने वाले 02 तस्करों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः

1- नित्यानन्द शर्मा पुत्र सुखदेव उर्फ सुखराम नि0 सभापुर, थाना-निधौलीकला, जनपद-एटा।

2- संजय यादव पुत्र राजीव यादव नि0 रनौसा, थाना-जलेसर, जनपद-एटा।

*बरामदगीः*

-------------

1- 01 अदद अवैध रिवाल्वर 32 बोर।

2- 06 अदद पौनिया 315 बोर।

3- 02 अदद पौनिया 12 बोर।

4- 06 अदद तमन्चा 315 बोर।

5- 01 अदद बोलेरा कार यूपी 82 एक्स 6375

6- रू0 3,720/- नगद।

7- 01 अदद मोबाइल।

8- 03 अदद हथौड़ी।

9- 01 अदद धोकनी।

10- 03 अदद प्लास।

11- 01 अदद सड़सी।

12- 01 टस हैण्डल।

13- 03 अदद सूम्मी (छोटी/बड़ी)

14- 03 अदद छेनी।

15- 01 अदद स्केल।

16- 12 अदद रेती।

17- 18 अदद स्प्रिंग।

18- 13 अदद ड्रिल वर्मा।

19- 12 अदद आरी ब्लेड।

20- 02 अदद आरी।

21- 02 अदद निहाना।

22- 01 अदद पत्थर धार लगाने वाला।

23- 12 अदद नाल (छोटी/बड़ी)

24- 11 लोहा पत्ती।

25- 10 अदद लोहा राड।

26- 02 अदद पीतल राड।

27- 02 अदद सिकन्जा (बाक लकड़ी पर कसा हुआ)

28- 01 भठ्ठी।

29- 01 अदद ड्रिल मषीन।

30- 16 अदद छोटी बड़ी लकड़ी चाप।

31- 02 किग्रा कोयला।

32- 02 अदद खोख कारतूस 315 बोर।

*गिरफ्तारी का दिनांक, स्थान व समयः*

---------------------------------------

दिनांक 27-09-2022 ग्राम सभापुर थाना कोतवाली निधौली कला जनपद एटा 

            विगत कुछ दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में अवैध असलहा तस्करों के सक्र्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री धर्मेश  कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ उ0प्र0 के पर्यवेक्षण में एसटीएफ फील्ड इकाई, बरेली द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया।  

अभिसूचना संकलन के दौरान मुखबिर एवं विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई बरेली को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली-निधौली कला, जनपद एटा क्षेत्र अर्न्तगत ग्राम सभापुर में कुछ लोग चोरी छिपे अवैध शस्त्रों/तमंचो का निर्माण कर बिक्री करते है। इस सूचना पर विश्वास कर निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 मोअज्जम अली, मु0आ0 रामजी, मु0आ0 संदीप, आरक्षी कुलदीप आरक्षी कमा0 रामकिशन वर्मा चालक मनोज की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली निधौली कला जनपद एटा को साथ लेकर उक्त स्थान पर पहॅुचकर अवैध असलहो के निर्माण करने वाले 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई। 

         गिरफ्तार अभियुक्त नित्यानन्द ने पूछताछ पर बताया कि मैं एवं शिशपाल निवासी सभापुर अपने गॉव के पीछे बाजरे के खेत में अवैध रूप से असलहा बनाने का काम करते है। असलहा बनाने का सामान संदीप जैन निवासी घण्टाघर एटा से खरीदकर लाते है। संजय यादव उपरोक्त हम लोगों से छोटे असलहे रू0 2,000/- में तथा पौनिया रू0 3,000/- में खरीद कर आस पास के जनपदों में छोटे असलहे रू0 3,200/- से 3,500/- रूपये एवं पौनिया रू0 4,500/- से अधिक में सप्लाई करता है। आज संजय यादव हम लोगों से असलहा खरीदने आया था। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना निधौली कला, जनपद एटा में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी। 

                                                                           ******

Post Top Ad