पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का मामला भड़का, जमानत पर छूटे MLA टी राजा सिंह की फिर गिरफ्तारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 25, 2022

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का मामला भड़का, जमानत पर छूटे MLA टी राजा सिंह की फिर गिरफ्तारी


हैदराबाद(मानवी मीडिया): देश में पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का मामला एक बार फिर गरमा गया है। तेलंगाना पुलिस ने विधायक टी राजा सिंह को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी के आरोप में हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार विधायक के कथित बयान को लेकर दो दिन पहले बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। बता दें कि टिप्पणी के मामले में एमएलए को पहले भी गिरफ्तार किया गया फिर थोड़ी देर बाद कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश दे दिया। विधायक की रिहाई के बाद आहत लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए।

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया और उसे सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली में बंद किया जा रहा है। रिकॉर्ड बताते हैं कि उसके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल रहा है। प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने मंगलवार को तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Post Top Ad