जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाय निस्तारण - केशव प्रसाद मौर्य - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 8, 2022

जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाय निस्तारण - केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (मानवी मीडिया)उप मुख्यमंत्री   केशव प्रसाद मौर्य ने  आज अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आये जन सामान्य से स्वयं आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को पूछा तथा आश्वस्त किया कि आपकी समस्या निस्तारण को, हर सम्भव प्रयास करके निराकरण कराया जायेगा, जिससे आप लोगों को बार-बार न दौड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाले समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपना आवेदन देते हुए समस्या से अवगत करायें, जिससे आपको दूर तक नहीं दौड़ना पड़ेगा और आपकी समस्या का शीघ्रता के साथ नियमानुसार निस्तारण भी किया जायेगा।

 मौर्य ने  पत्रों का संज्ञान लेते हुए  सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए  हैं कि उनका नियमानुसार निर्धारित अवधि में निस्तारण करायें, जिससे किसी भी फरियादी को बेवजह परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समस्या का निदान सही और पारदर्शिता के साथ हो, जिससे किसी प्रकार की कोई पुनः शिकायत प्राप्त होने की सम्भावना न रहे।  उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी को भी एक ही समस्या के लिए बार-बार आवेदन न देना पड़े, इसलिए समस्या का निदान समय से किया जाय।

जनता दर्शन में राजस्व, आवास आवंटन, स्वास्थ्य,  विकास, आदि विभिन्न विभागों के प्रकरण रहे।

जनता दर्शन में फरियादियों की भारी भीड़ रही।

उप मुख्यमंत्री ने एक -एक समस्याग्रस्त व्यक्ति से सीधे संवाद करते हुते समस्याएं सुनी। कई मामलों में उन्होंने सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

जनता दर्शन में अलीगढ़, प्रतापगढ़, ललितपुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, बलिया ,एटा, कौशांबी, प्रयागराज, औरैया, अम्बेडकर नगर, चित्रकूट , आजमगढ़, शामली  सहित लगभग ढाई दर्जन जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर आये।

विभिन्न जिलों से आये कई जनप्रतिनिधियों ने  भी

सार्वजनिक हित के मामले  रखें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को निराश नहीं होने दिया जाएगा सभी लोगों की समस्याओं का समयबद्ध रूप से समाधान किया जायेगा।


Post Top Ad