जदयू अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने पार्टी के पूर्व नेता आर सी पी सिंह पर लगाया गम्भीर आरोप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 8, 2022

जदयू अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने पार्टी के पूर्व नेता आर सी पी सिंह पर लगाया गम्भीर आरोप

लखनऊ (मानवी मीडिया)जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने पार्टी के पूर्व नेता आर सी पी सिंह पर उत्तर प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को कमजोर करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेता नीतीश कुमार की छवि धूमिल करने का गम्भीर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की मन्शा के बिपरीत आर सी पी सिंह बिहार राज्य के बाहर पार्टी के विस्तार मे हमेशा अड़चन डालते रहे।ऐसी साजिश उन्होंने वर्ष 2022 के  उत्तर प्रदेश मे होने वाले विधान सभा चुनाव मे रची और बीजेपी के साथ गठबंधन के लिए अधिकृत होने के बावजूद नामांकन होने तक गठबंधन को लटकाए रखा, परन्तु राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश इकाई की सतर्कता से पार्टी ने एन वक्त पर अकेले चुनाव मैदान मे उतरने का फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने आगे कहा है कि नीतीश कुमार जी हमेशा से भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम रहे है ऐसे मे आर सी पी सिंह के ऊपर पार्टी के ही साथी ने भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप लगाया है तो उन्हे आगे आकर इसका जबाव देना चाहिए था परन्तु वह तो पार्टी से त्यागपत्र दे कर चलते बने जिस पर सन्देह होना स्वाभाविक है।अध्यक्ष जी ने आगे कहा है कि हम लोग पार्टी के सर्वमान्य नेता मा नीतीश कुमार जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मा राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी के नेतृत्व मे विश्वास व्यक्त करते हुए कार्य कर रहे है और पार्टी का भी बिहार के बाहर विस्तार हो रहा है जिसका ताजा उदाहरण मणिपुर राज्य है जहा पार्टी को राज्य स्तरीय दर्जा प्राप्त हो गया है और अरूणाचल प्रदेश मे पहले से ही दर्जा प्राप्त पार्टी है।उन्होंने आर सी पी सिंह द्वारा मा नीतीश पर की गयी टिप्पणी को भी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है

Post Top Ad