दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही’---केजरीवाल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 22, 2022

दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही’---केजरीवाल

नई दिल्ली(मानवी मीडिया): द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, ‘दिल्ली में ऑपेरशन लोटस फेल।’ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया क‍ि भाजपा दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। CBI-ED की रेड का शराब नीति से कोई लेना देना नहीं है, जैसे इन्होंने दूसरे राज्यों में किया है।

इससे पहले गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है। गुजरात दौरे पर आये केजरीवाल ने कहा, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमारे शिक्षा मॉडल की सराहना की है।’ सिसोदिया की सराहना करने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान केजरीवाल ने यह भी आशंका जतायी कि सिसोदिया को जल्द गिरफ्तार भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा क‍ि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है, किसे पता मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है। यह सब गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात के लोग दुखी हैं और राज्य में पिछले 27 वर्षों के भाजपा शासन के अहंकार का खामियाजा भुगत रहे हैं।

Post Top Ad