सोनिया गांधी की मां का इटली में हुआ निधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 31, 2022

सोनिया गांधी की मां का इटली में हुआ निधन


नई दिल्ली(मानवी मीडिया): कांग्रेस पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन हो गया। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश नेट्विटर पर दी। ट्वीट कर उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल हुआ

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल और प्रियंका गांधी पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए हैं। 2020 में, जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह “एक बीमार रिश्तेदार” से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 23 अगस्त को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए रवाना हुई थीं। सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही विदेश में हैं।

Post Top Ad