पाकिस्तान में नहीं थम रहा हिंदुओं पर अत्याचार, मामूली बात पर हिन्दू महिला को घसीटा फिर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 28, 2022

पाकिस्तान में नहीं थम रहा हिंदुओं पर अत्याचार, मामूली बात पर हिन्दू महिला को घसीटा फिर

इस्लामाबाद (मानवी मीडिया): पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हिंदू लड़कियों का अपहरण कर उनका जबरन धर्मांतरण करने की घटनाएं हो रही हैं और सरकार इस ओर कोई कार्रवाई भी नहीं कर रही है। हाल ही एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपकी भी आत्मा को झकझोर देगा। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि किस तरह महिला को बेरहमी से घसीटा जा रहा है। इतना ही नहीं उसे आगे ले जाकर लाठी डंडे से पीटा भी गया।

बताया जा रहा है कि यहाँ मामूली बात पर हिन्दू महिला को लाठी डंडों से पीटा गया। ऐसा दवा किया जा रहा है कि वीडियो पाकिस्तान का है लेकिन पाकिस्तान में किस राज्य का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब महिला का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है लोग महिला को न्याय दिलाने की बात भी कर रहे हैं।

Post Top Ad