रंगदारी मॉगने व जान लेवा हमले करने वाला खगेश पाण्डेय गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 23, 2022

रंगदारी मॉगने व जान लेवा हमले करने वाला खगेश पाण्डेय गिरफ्तार


लखनऊ (मानवी मीडिया) प्रयागराज के थाना औद्योगिक क्षेत्र में रंगदारी मॉगने व जान लेवा हमले से सम्बन्धित पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2020 व मु0अ0सं0 87/2021 में वांछित/फरार व रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त खगेश पाण्डेय उर्फ राहुल उर्फ बाबा गिरफ्तार, नाजायज तमंचा व कारतूस बरामद।

दिनांक-22-08-2022 को एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को जनपद प्रयागराज के थाना औद्योगिक क्षेत्र में रंगदारी मॉगने व जान लेवा हमले से सम्बन्धित पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2020 धारा 386/504/506 भादवि व मु0अ0सं0 87/2021 धारा 307/452/504/506 भादवि में वांछित/फरार व रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त खगेश पाण्डेय उर्फ राहुल उर्फ बाबा को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1. खगेश पाण्डेय उर्फ राहुल उर्फ बाबा पुत्र महाशंकर पाण्डेय निवासी छरिबना, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद प्रयागराज।

बरामदगीः-

1- 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

2- 01 अदद वीवो मोबाइल

3- 01 अदद बुलेट मोटर साइकिल नं0 यू0पी0-70 डी0यू0 9094

4- 360 रू0 नगद।

गिरफ्तारी का स्थान/दिनंाक व समय

रेलवे क्रासिंग रामपुर छरिबना रोड, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद प्रयागराज, 22-08-2022 समय 22.10 बजे।

एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को विगत काफी दिनांे से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाएँ कारित करने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थीं। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में नवेन्दु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण मंे फील्ड इकाई, प्रयागराज टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

दि0 22-08-2022 को फील्ड इकाई, प्रयागराज की एक टीम प्रयागराज औद्योगिक क्षेत्र में आपराधिक अभिसूचना संकलन में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर से ज्ञात हुआ कि रंगदारी व जान लेवा हमला की घटना कारित करने वाले वांछित/फरार व 50 हजार रूपये का ईनामिया अभियुक्त खगेश पाण्डेय उर्फ राहुल उर्फ बाबा छरिबना से मुख्य मार्ग की तरफ आ रहा है, जो कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर विश्वास करके निरीक्षक  अनिल कुमार सिंह, कां0 रोहित सिंह, कां0 पंकज तिवारी, कां0 अजय कुमार यादव, कां0 उदय प्रताप सिंह व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँचकर अभियुक्त उपरोक्त को एस0टी0एफ0 की व्यावसयिक दक्षता का उपयोग कर समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई है।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त खगेश पाण्डेय उर्फ राहुल उर्फ बाबा उपरोक्त ने बताया कि दिनांक 12-08-2020 को सुबह मेरे द्वारा ग्राम छरिबना थाना औद्योगिक क्षेत्र निवासी प्रमोद कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 राम अचल पाण्डेय से रंगदारी के रूप में रूपयों की मांग की गयी तथा रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। दिनांक 15-05-2021 की सुबह मेरे द्वारा मेरे ही गॉव के निवासी तरूण पाण्डेय पुत्र स्व0 राम सनेही पाण्डेय से मारपीट व फायरिंग आदि की घटना कारित की गयी थी। उक्त के अतिरिक्त मेरे द्वारा वर्ष 2013 (करीब 20 वर्ष की उम्र) से ही मारपीट, छेडछाड, लूट, डकैती, रंगदारी मांगने, अवैध शस्त्र रखने आदि की घटनायें कारित की गयी। घटना को अंजाम देने के बाद मैं फरार होकर पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहा था जब पता चला कि मुझ पर 50 हजार रूपये का ईनाम हो गया है तो आज मैं अपने गॉव से शहर जाकर वहॉ से भागने की फिराक में था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को सम्बन्धित मु0अ0सं0-238/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 229/2020 धारा 386/504/506 भादवि व मु0अ0सं0 87/2021 धारा 307/452/504/506 भादवि में थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद प्रयागराज में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त खगेश पाण्डेय उर्फ राहुल उर्फ बाबा उपरोक्त का ज्ञात आपराधिक इतिहास -

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

01 13/2013 452/354/506 भादवि व 3(1)10 एससी/ एसटी एक्ट औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

02 62/2013 3/4 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

03 147/2013 394/302/411 भादवि औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

04 184/2013 395 भादवि औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

05 188/2013 394/504/506/411 भादवि औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

06 189/2013 3/25 आर्म्स एक्ट औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

07 55/2014 2/3 गैंगस्टर एक्ट औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

08 170/2014 386/427/504 भादवि औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

09 334/2014 386/504/427 भादवि औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

10 730/2014 307 भादवि नैनी प्रयागराज

11 960/2014 302 भादवि नैनी प्रयागराज

12 11/2015 392 भादवि औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

13 16/2015 392 भादवि औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

14 08/2015 386/507 भादवि औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

15 42/2015 3 विस्फोटक अधिनियम नैनी प्रयागराज

16 205/2015 386 भादवि नैनी प्रयागराज

17 208/2015 51(10)बी बंदी अधिनियम नैनी प्रयागराज

18 366/2015 2/3 उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम नैनी प्रयागराज

19 603/2015 51(10)बी बंदी अधिनियम नैनी प्रयागराज

20 40/2020 3(1) गुण्डा अधिनियम औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

21 43/2020 8/20 एनडीपीएस एक्ट औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

22 44/2020 3/25 आर्म्स एक्ट औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

23 162/2020 323/504/506 भादवि (वांछित) औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

24 229/2020 386/504/506 भादवि (वांछित) औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

25 521/2020 379 भादवि करछना प्रयागराज

26 751/2020 8/20 एनडीपीएस एक्ट नवाबगंज प्रयागराज

27 87/21 307/452/504/506 भादवि (वांछित) औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज

Post Top Ad