मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई में ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने की दुर्घटना का लिया संज्ञान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 27, 2022

मुख्यमंत्री योगी ने हरदोई में ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने की दुर्घटना का लिया संज्ञान



लखनऊ: (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद हरदोई में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के गर्रा नदी में गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में एस0डी0आर0एफ0 की सहायता ली जाए। 

मुख्यमंत्री  ने दुर्घटना के प्रभावितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं।


Post Top Ad