लोगों को तोहफा, सेविंग्स अकाउंट पर अब ज्यादा ब्याज मिलेगा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 6, 2022

लोगों को तोहफा, सेविंग्स अकाउंट पर अब ज्यादा ब्याज मिलेगा


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद रिजर्व बैंक ने पॉलिसी दरों में कई बदलाव किए और महंगाई और जीडीपी ग्रोथ को लेकर भी अपने अनुमान जारी किए। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी कर दी है, अब रेपो रेट बढ़कर 5.4 फीसदी हो गई है। रेपो रेट बढ़ने के बाद बैंकों में डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज मिलेगी।

वहीं, फिक्स डिपॉजिट पर भी बैंक ब्याज की दर बढ़ा सकते हैं। हालांकि, रेपो रेट बढ़ने से कार लोन, होम लोन की ईएमआई बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है।

बैंक ने 2022-23 के दौरान रिटेल महंगाई दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है और जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान रखा है। रिजर्व बैंक ने धान की खेती में आई कमी को लेकर आशंका जताई है। बैंक ने ग्रोथ और महंगाई को लेकर जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए कच्चे तेल के औसत भाव को 105 डॉलर और सामान्य मानसून की संभावना को आधार माना है।

Post Top Ad