अखिलेश यादव ने अपना दल के विधायक पल्लवी पटेल ,अन्य नेताओं गिरफ्तारी की निंदा की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 2, 2022

अखिलेश यादव ने अपना दल के विधायक पल्लवी पटेल ,अन्य नेताओं गिरफ्तारी की निंदा की

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष  कृष्णा पटेल, विधायक  पल्लवी पटेल समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की है।

 अखिलेश यादव ने अपना दल के संस्थापक डॉ0 सोने लाल पटेल की जयंती मनाने के लिए प्रषासन द्वारा अनुमति न देने को घोर अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण रवैया बताया।
     यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन ने डॉ0 सोने लाल पटेल की जयंती मनाने की अनुमति नहीं दिया। सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। सरकार का रवैया घोर निंदनीय है।
    डॉ0 सोने लाल पटेल ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों और कमेरा समाज को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। अब उन्हीं की बेटी विधायक  पल्लवी पटेल समेत उनके परिजनों को जयंती समारोह मनाने से रोकना और अपमानित करना असंवैधानिक है। लोकतंत्र में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि एक बेटी और उसके समर्थक अपने पिता की जयंती नहीं मना पा रहे हैं।

Post Top Ad