भारत में भी ‘मंकीपॉक्स’ ने दी दस्तक, मिला देश का पहला केस - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 14, 2022

भारत में भी ‘मंकीपॉक्स’ ने दी दस्तक, मिला देश का पहला केस

 

नई दिल्ली(मानवी मीडिया): दुनियाभर में फैले मंकीपॉक्स ने भारत में भी दस्तक दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात से लौटे एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम लौटने पर उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज के नमूने को इकट्ठा करने के बाद उसे टेस्ट के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पुणे भेजा गया था।

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स वायरस एक व्यक्ति के किसी पीड़ित व्यक्ति के घावों, शरीर के लिक्विड, सांस और बिस्तर जैसी दूषित चीजों के संपर्क में आने से फैलता है। मंकीपॉक्स का क्लिनिकल प्रजेंटेशन चेचक से मिलता जुलता है, जोकि ऑर्थोपॉक्स वायरस संक्रमण है। जिसे 1980 में दुनियाभर में समाप्त घोषित कर दिया गया था।

 भारत में भी ‘मंकीपॉक्स’ ने दी दस्तक, इस राज्य में मिला देश का पहला केस

Post Top Ad