महिला मोर्चा द्वारा मुकेश शर्मा का स्वागत अभिनंदन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 15, 2022

महिला मोर्चा द्वारा मुकेश शर्मा का स्वागत अभिनंदन


लखनऊ (मानवी मीडिया) लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के विधान परिषद सदस्य बनने के उपलक्ष्य मे लखनऊ महानगर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा  मानस मन्दिर,डालीगंज में स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और महामंत्री अर्चना साहू , रीना चौरसिया व अन्य सभी महिला मोर्चा पदाधिकारियों  द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे

अभिनंदन समारोह में मुकेश शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार में महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्हें हर स्तर पर सम्मान दिया गया है। तीन तलाक कानून हटाकर मुस्लिम महिलाओं को सशक्त किया गया है। आज वह अपनी बात खुल कर रख पा रही हैं।भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की सरकार बनने के बाद कई योजनाएं चलाई गईं। उज्जवला योजना सहित अन्य योजनाएं संचालित करने के अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन कर गांव में छोटे-मोटे उद्योग की स्थापना करने के लिए ऋण देकर प्रेरित किया है। इससे समाज में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं, जिससे उनका सम्मान बढ़ा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उपाध्यक्ष शिवा पाण्डेय, अंजली सिंह, भूमि कक्कड़, प्रतिभा सिंह रावत, उमा मिश्रा, बबिता सक्सेना, प्रियंका चक्रवर्ती  कोषाध्यक्ष एवं रश्मी सिंह कार्यालय मंत्री, सुधा सिंह मीडिया प्रभारी तथा दीप्ति मूलचंदानी, अभिरूचि बाजपेयी, भारती द्विवेदी, रेनू बाजपेयी, साधना कपूर, रेशमा निगम, मीनू सक्सेना, विनीता सक्सेना, रेनू श्रीवास्तव, चारूल रमानी, विनीता तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रही।



Post Top Ad