लखनऊ नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 15, 2022

लखनऊ नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)उ.प्र. शासन के आदेशानुसार नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं के स्तरोन्नयन एवं शहरों को सुन्दर बनाये जाने की योजना के अंतर्गत लखनऊ शहर में नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार समस्त मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस तथा लाउडस्पीकर/माईक द्वारा पूर्व सूचित करते हुए कार्यवाही की जा रही है।जिस क्रम में आज जोनवार हुई कार्यवाही निम्नवत है:-

जोन-1: क्षेत्रान्तर्गत अशोक मार्ग से होते हुये श्रीराम टॉवर से होते हुये मीरा बाई मार्ग एवं लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के आस-पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें 11 अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए 05 चार पहिया व 03 दो पहिया वाहनों को रोड से हटाया गया। 05 वेण्डरों को हटाया गया तथा 03 वेण्डरों को वेण्डिंग जोन में बैठाया गया एंव 02 चौराहा को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया । उक्त अभियान  राजेश सिंह, जोनल अधिकारी,  अनूप कुमार, अधीक्षक (प्रवर्तन),  राकेश कुमार, अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें पुलिस विभाग की टीम के अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक  राजेश पाण्डेय,  धनवीर सिंह,  राजा भैय्या,  विशाल श्रीवास्तव, प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम उपस्थित रही।

जोन-2: क्षेत्र राजाबाजार, यहियागंज वार्ड में नादान महल रोड, सुभाष मार्ग, रकाबगंज चौराहें सें अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया, अभियान के तहत 7 चौराहों कों अतिक्रमण मुक्त करातें हुए 17 अस्थायी अतिक्रमण हटायें गयें एवं 14 वेंडरों कों शिफ्ट करनें की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 के नेतृत्व में  अरुण कुमार चौधरी, कर अधीक्षक  चन्द्र शेखर यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-4: क्षेत्रान्तर्गत समता मूलक चौराहा, 1090 चौराहा से मनोज पण्डे चौराहा तक अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ मइकिंग द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया अतिक्रमण अभियान में 1 ट्रक सामान को जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में  अजीत राय कर अधीक्षक,  देवी शंकर दुबे,  आशीष कुशवाहा राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम अन्य स्टाप एवं समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व प्रवर्तन दल एंव पुलिस व पीएसी बल की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-5: क्षेत्रान्तर्गत कृष्णानगर से सहसोवीर मंदिर तक अभियान चलाया गया। अभियान में 07 अस्थायी प्रकार के अवैध अतिक्रमण व प्रचार सामग्री हटाने के साथ ही चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-5 सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में  संजय भारती- कर अधीक्षक, रमाकान्त शर्मा - निरीक्षक श्रेणी - 2,  मो० अयूब लिपिक, पुलिस बल व प्रवर्तन दल ( 296 ) के कर्मचारियों के साथ चलाया गया।

जोन-6:क्षेत्रान्तर्गत हैदरगंज तृतीय में रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवर ब्रीज के नीचे अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 87 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही शमन शुल्क के रूप में रू0 17000 जुर्माना भी वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी डा० बिन्नो अब्बास रिज़वी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री संतोष कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक  अजय कुमार एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी। 

जोन-7 क्षेत्रान्तर्गत गुलाचीन मन्दिर से लेखराज पन्ना होते हुये पावर हाउस चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाकर लगभग 105 अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये तथा 130 अवैध प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटायी गयी। मौके पर अतिक्रमणकर्ता / गन्दगी करने वालो से धनराशि रू० 2000.00 का जुर्माना वसूल किया गया तथा 01 ट्रक सामान जब्त किया गया। उक्त कार्यवाहीं अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक  राजू कुमार' राजस्व निरीक्षक  राहुल यादव,  धनंजय कुमार विश्वकर्मा,  प्रभाकर दयाल,  उदय त्रिपाठी व  शिवेन्द्र मिश्रा एवं 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी

जोन-8: क्षेत्रान्तर्गत पिकैडली से एयरपोर्ट तक बायीं पटरी व कालिन्दी पार्क से चिरैयाबाग तक दोनों पटरी पर अतिक्रमण विरोधी / गंदगी के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जोन-8 के निर्धारित अतिक्रमण रोस्टर के अनुसार विशेष अतिक्रमण अभियान में अवैध 07 अस्थाई अतिक्रमण तथा 52 प्रचार सामग्री हटाते हुए लगभग 01 ट्रक अस्थाई सामान जब्त किया गया तथा रु 4000/- का जुर्माना भी वसूला गया। उक्त अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व कर अधीक्षक  आर०एस० कुशवाहा के साथ राजस्व निरीक्षक सौरभ त्रिपाठी एवं नगर निगम जोन 8 की प्रवर्तन ( 296 ) टीम तथा ई०टी०एफ टीम के साथ अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में अभियान चलाया गया।

Post Top Ad