महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, सभी की मौत,7 साल बाद बनी थी मां - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 26, 2022

महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, सभी की मौत,7 साल बाद बनी थी मां


जयपुर (मानवी मीडिया): राजस्थान में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। महिला की शादी के 7 साल बीत चुके थे, लेकिन अब तक यह महिला मां नहीं बन सकी थी। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला ने सोमवार को एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। घर में बरसों बाद किलकारियां गूंजने से खुशी का माहौल था। लेकिन जश्न का यह माहौल जल्द ही मातम में तबदील हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला के किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

मामला करौली जिले का है। मासलपुर क्षेत्र के पिपरानी गांव की रहने वाली 25 साल की रेशमा ने सोमवार की सुबह 5 बच्चों को जन्म दिया था। महिला की डिलीवरी 7 महीने में ही हो गई थी। हालांकि, प्री-मैच्योर डिलीवरी होने के बाद भी उस वक्त बच्चों की मां स्वस्थ थीं, लेकिन बच्चे कमजोर थे।

यह महिला 7 साल बाद मां बनी थी। इनमें 2 लड़के और 3 लड़कियां थीं। चिकित्सकों के मुताबिक सभी बच्चों के जन्म में एक-डेढ़ मिनट का अंतर था। बच्चों का वजन 300 से 660 ग्राम था। इलाज के लिए 2 लड़के और 2 लड़कियों की जयपुर लाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

महिला के पति अश्क अली केरल में काम करते हैं। महिला पहली बार मां बनी थी लेकिन अब उनके सभी बच्चों की मौत हो गई है। चिकित्सकों का मानना है कि लाखों में इस तरह का एक केस सामने आता है। जब कोई महिला एक बार में 4-5 बच्चों को जन्म देती है।

Post Top Ad