घर में मिले पति-पत्नी और 2 नाबालिग बेटियों के शव, इलाके में हड़कंप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 16, 2022

घर में मिले पति-पत्नी और 2 नाबालिग बेटियों के शव, इलाके में हड़कंप

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गली नंबर 30/9 में स्थित चार मंजिला मकान में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि शख्स ने सबसे पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। उसके बाद उसने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों को गोली मार दी। आखिर में शख्स ने खुद को भी गोली मार ली। शख्स ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान इसरार (40), फरहीन (35), याशिका (12) और इनाया (11) के तौर पर हुई है। चारों को गोली लगी है। इसरार 4 साल पहले सऊदी अरब से लौटा था जहां वह घड़ी का कारोबार करता था। 4 मंजिला मकान में ये परिवार रहता था। ग्राउंड फ्लोर पर इसरार के माता पिता रहते हैं। पहली मंजिल पर उसके छोटे भाई का परिवार रहता है, जिसकी बीवी की मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी है।

घर की दूसरी मंजिल पर मृतक परिवार रहता था। रात दो बजे इसरार की फैमिली दावत से आई थी। इसरार और उनकी पत्नी फरहीन कमरे में बेड पर सो गए। दोनों बेटियां याशिका और इनाया नीचे फर्श पर सोई थीं। इसरार के दोनों बेटे रेयान और रियाद कमरे के बाहर सो रहे थे। रेयान ने बताया कि आज दोपहर एक बजे वह सोकर उठा था, कमरे में गया तो माता पिता व दोनों बहनें मृत हालत में थे। उसने मामले की सूचना अपने चाचा फरमान को दी। इसरार के शव के पास से एक पिस्टल मिली है। पुलिस के आला अफसर, जिले के स्पेशल स्टाफ समेत कई टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Post Top Ad