प्रयागराज हिंसा को लेकर एक्शन में योगी सरकार : जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 12, 2022

प्रयागराज हिंसा को लेकर एक्शन में योगी सरकार : जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर


प्रयागराज (मानवी मीडियाप्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप  के घर गिराने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। भारी पुलिस व्यवस्था के बीच प्रशासन के लोग बुलडोजर लेकर जावेद पंप के घर को तोड़ने पहुंच चुके हैं। जावेद पंप का घर 12 मार्केट करेली में है जहां प्रशासन के लोगों ने देर शाम ही नोटिस थमा दिया था। पुलिस ने जावेद पंप को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जावेद पंप पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जमा करने और उन्हें उकसाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक बावजूद जावेद पंप के घरवालों ने घर खाली नहीं किया था लिहाजा प्रशासन के लोग जावेद पंप के घर से सामान निकाल-निकालकर बाहर फेंक रहे हैं। जावेद पंप के घर से झंडे, अलमारी, कूलर, पेपर और बाकी सामान निकाला जा रहा है।

गौरतलब है कि पीडीए अधिकारियों ने बीती रात ही जावेद पंप के घरवालों से कहा था कि वो घर खाली कर दें। पुलिस का दावा है कि जावेद पंप ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर लोगों से बंद का आह्वान कर भीड़ जुटाई। जावेद पंप के उकसाने के बाद ही बड़ी संख्या में लोग टाला पहुंचे और फिर उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला शुरू किया। जावेद पंप के मोबाइल फोन की जांच से पुलिस को कई दंगे फैलाने के कई सबूत मिले हैं।

इस मामले में जावेद पंप की बेटी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जावेद पंप की बेटी दिल्ली के जेएनयू यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। खूफिया एजेंसी इस मामले की सीएए विरोधी कनेक्शन से जोड़कर भी जांच कर रही है। 


Post Top Ad