पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का नहीं हुआ निधन, परिजन बोले- हालत बेहद गंभीर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 10, 2022

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का नहीं हुआ निधन, परिजन बोले- हालत बेहद गंभीर

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर पर उनके परिजनों ने विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि इस समय परवेज मुशर्रफ अस्पताल में काफी मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। शाम करीब सवा पांच के आसपास सोशल मीडिया में अफवाह फैली कि इनका निधन हो गया, जिसके बाद कई तरह के ट्वीट सामने आने लगे। परवेज मुशर्रफ के परिजनों की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं।

उनकी सेहत काफी ज्यादा खराब होने के कारण पिछले 3 हफ्तों से वो अस्पताल में भर्ती हैं। वो काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उनके ठीक होने की संभावना बेहद कम है। उनके ज्यादातर अंग अब काम नहीं कर रहे हैं। आप सभी से प्रार्थना है कि उनके स्वस्थ होने के लिए दुआ करें।

Post Top Ad