साल के अंत तक शुरू हो सकती है जम्मू कश्मीर में चुनाव की प्रक्रिया, राजनाथ सिंह ने दौरे के दौरान दिए संकेत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 17, 2022

साल के अंत तक शुरू हो सकती है जम्मू कश्मीर में चुनाव की प्रक्रिया, राजनाथ सिंह ने दौरे के दौरान दिए संकेत


नई दिल्ली(मानवी मीडिया): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन रक्षा मंत्री महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक कार्याक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरना उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़े संकते दिए। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत तक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

राजनाथ सने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान नफरत के बीच बो रहा है। हाल ही में जम्मू कश्मीर में हुई लक्षित हत्याओं में विदेशी साजिश है और हम किसी भी सूरत में हमें ऐसे प्रयासों को विफल करने की जरूरत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी भी धर्म या फिर संप्रदाय के किसी भी व्यक्ति का जबरन पलायन नहीं होने देंगे। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में हाल ही में परिसीमन का काम पूरा हुआ है। जम्मू में विधानसभा की 43 सीटें और कश्मीर में विधानसभा की 47 सीटें होंगी। उन्होंने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत तक चुनावी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Post Top Ad

Responsive Ads Here