मौत की धमकी के बावजूद शूटिंग के लिए रवाना हुए सलमान खान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 6, 2022

मौत की धमकी के बावजूद शूटिंग के लिए रवाना हुए सलमान खान


मुंबई (मानवी मीडियासलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार को उनके पिता सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में है और मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को जांच अधिकारी उनके घर पहुंचे और सलमान का बयान दर्ज किया। उनके अलावा सलीम खान, सोहेल खान, अरबाज खान के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान को धमकी मिली थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन सबके बीच सलमान खान के कई वर्क कमिटमेंट बाकी है जिसके चलते वह शूटिंग के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया।

घर पर पहुंची थी पुलिस

सलमान खान हाल ही में अबू धाबी में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचे थे। वह रविवार को वापस मुंबई लौटे। फिर उन्होंने अंबानी परिवार के यहां आयोजित हुए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सोमवार की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलक्सी अपॉर्टमेंट के बाहर हलचलें बढ़ गईं जब पुलिस अधिकारियों को उनके घर पर जाते हुए देखा गया। सलमान खान को भी उनके घर के बाहर फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया।

अगली फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान अपने काम से पीछे नहीं हटना चाहते। वह अपनी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली‘ की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो गए हैं। फिल्म का एक शेड्यूल हैदराबाद में शूट होना है। करीब 25 दिन के शेड्यूल के बाद सलमान वापस मुंबई लौटेंगे। एयरपोर्ट पर सलमान खान नीले रंग की कार से पहुंचे। वह पूरे स्वैग में दिखे। उन्होंने टीशर्ट के ऊपर चेक शर्ट पहनी थी। साथ ही कैप लगाया था। सलमान की गाड़ी से सबसे पहले सिक्योरिटी को निकलते हुए देखा जा सकता है। अंदर जाने से पहले सलमान ने पपराजी की ओर हाथ वेव किया।   

सलीम खान को मिली थी चिट्ठी

बता दें कि सलीम खान और उनके बॉडीगार्ड्स को मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। सलीम खान सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते हैं, जहां उनके बैठने की जगह पर चिट्ठी मिली। इसे उनके बॉडीगार्ड ने देखा था। धमकी भरी चिट्ठी में लिखा था कि सलमान खान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करेंगे। सलीम खान ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

Post Top Ad