महाराजा रणजीत सिंह पुण्यतिथि: पाकिस्तान ने सिख तीर्थयात्रियों के लिए 495 वीजा किया जारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 17, 2022

महाराजा रणजीत सिंह पुण्यतिथि: पाकिस्तान ने सिख तीर्थयात्रियों के लिए 495 वीजा किया जारी


नई दिल्ली (मानवी मीडियाराजधानी दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन ने 21 से 30 जून 2022 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों के लिए 495 वीजा जारी किया है। तीर्थयात्रियों का समूह 21 जून को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।

यात्रा के दौरान, तीर्थयात्री पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ पांजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब जाएंगे। सभी 21 जून को पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और 30 जून 2022 को भारत लौट आएंगे। पिछले साल पाकिस्तान ने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी करने से इनकार कर दिया था।

20 मछुआरों को 20 जून को करेगा रिहा

पाकिस्तान की ओर से पूर्व में पकड़े गए गुजरात के 20 मछुआरों को 20 जून को रिहा कर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने शु्क्रवार को यह जानकारी दी। गुजरात सरकार द्वारा इस साल मार्च में विधानसभा में साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के करीब 500 मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं, जिनमें से 358 लोगों को पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया है।

Post Top Ad

Responsive Ads Here