राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.11 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 27, 2022

राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.11 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए


नई दिल्ली (
मानवी मीडिया): देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 197.11 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह सात बजे तक 197 करोड़ 11 लाख 91 हजार 329 टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में दो लाख 49 हजार 646 टीके लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 17,073 नये मामले सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 34 लाख 07 हजार 046 हो गयी है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.39 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 5.62 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 15,208 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 27 लाख 87 हजार 606 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.57 प्रतिशत है। देश में सक्रिय मामले आज 94,420 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.22 प्रतिशत हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 3,03,604 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86.10 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।

Post Top Ad