बदलेगा यूपी के मौसम का मिजाज, 15 जून से - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 14, 2022

बदलेगा यूपी के मौसम का मिजाज, 15 जून से


लखनऊ (
मानवी मीडिया पूर्वी यूपी के ऊपर तैयार निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तेजी से सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानी 17 जून से बादल और बरसात के साथ गर्मी से राहत का पूर्वानुमान लगा रहे थे। मगर इस सिस्टम की तेजी के कारण मौसम विभाग ने मंगलवार रात से ही मौसम के बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 15 से 18 जून तक बदली और बरसात के साथ तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

सोमवार को भी लखनऊ भीषण गर्मी से तपा। सुबह नौ बजे से पारा 38 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इसके बाद बढ़ता पारा दोपहर ढाई बजे 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। रात के तापमान में भी कोई कमी नहीं रही। यह लगातार तीसरे दिन 30 डिग्री से अधिक 30.5 दर्ज किया गया। गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे।

मंगलवार रात से राहत
मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इस भीषण गर्मी से मंगलवार की रात को राहत मिलने की संभावना है। पूर्वी यूपी के ऊपर तैयार निम्न हवा का दबाव क्षेत्र तेजी से सक्रिय है। इसका असर राज्य के पूर्वी जिलों में अधिक होगा। बुधवार से 18 जून तक मौसम बदला रहेगा। बुधवार सुबह से बदली और बीच-बीच में बरसात की संभावना है। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। इसके बाद मानसून का दौर शुरू होगा।


Post Top Ad