आजम खान की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

आजम खान की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत


 लखनऊ (मानवी मीडिया): समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। लंबे समय के बाद जेल से छूटे आजम खान की तबीयत शनिवार देर रात खराब हो गई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें दिल्ली लाया। करीब रात 3:00 बजे उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। गंगाराम हॉस्पिटल में उनकी कई जांच की गई। बताया जा रहा है आजम खान जेल से छूटने के बाद कई बीमारियों से जूझ रहे हैं।

अभी हाल में ही आजम खान ने जेल से रिहा होने के बाद लखनऊ जाकर विधायक पद की शपथ ली थी। उन्हें विधानसभा में स्पीकर सतीश महाना ने शपथ दिलाई थी। शपथ लेने के बाद वह रामपुर आ गए थे। शपथ लेने के वह अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं किए थे। इसके पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया था। बता दें कि आजम खान की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं थी। वह यूपी विधानसभा के बजट सत्र में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा वह पार्टी के किसी नेता से भी मुलाकात नहीं कर रहे थे। फिलहाल आजम खान का इलाज जारी है।

Post Top Ad