रामपुर सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 29, 2022

रामपुर सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा


लखनऊ (मानवी मीडियाबहुजन समाज पार्टी ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। बसपा रामपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी और न ही किसी उम्मीदवार का समर्थन करेगी। वहीं, आजमगढ़ लोकसभा सीट से गुड्डू जमाली उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।


रामपुर सीट आजम खां के लोकसभा सीट छोड़कर विधायक बनने से खाली हुई है। जबकि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव ने छोड़ी थी। आजमगढ़ की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मायावती ने निर्देश दिए हैं।

मायावती ने बसपा मुख्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को यूपी के निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी है नए सदस्य बनाना। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75000 नए बसपा कार्यकर्ता एवं सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इससे पहले मायावती ने बूथ वार कमेटियों की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा की प्रत्येक कार्यकर्ता को  जान से जुट जाना है और पूरी मजबूती के साथ आगे की तैयारी करनी है। बैठक में सभी मंडल कोर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष बुलाये गए थे।

Post Top Ad