राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु जारी किया कार्यक्रम - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 12, 2022

राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु जारी किया कार्यक्रम


लखनऊ, (मानवी मीडिया)अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0  चन्द्रशेखर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्य सभा के निर्वाचित 11 (ग्यारह) सदस्यों, जिनका कार्यकाल दिनांक 04 जुलाई, 2022 को समाप्त हो रहा है, के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई, 2022 (मंगलवार) को नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी की जाएगी। 31 मई, 2022 (मंगलवार) को नाम निर्देशन हेतु अंतिम तिथि, 01 जून, 2022 (बुधवार) को नाम निर्देशनों की जांच तथा 03 जून, 2022 (शुक्रवार) को नाम वापसी हेतु अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि 10 जून, 2022 (शुक्रवार) को पूर्वाहन 9.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक मतदान होगा तथा 10 जून, 2022 (शुक्रवार) को ही सायं 5.00 बजे से मतगणना होगी। 13 जून, 2022 (सोमवार) से पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा।

Post Top Ad

Responsive Ads Here